जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवशी ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत दंशरगपुर में कराया बोर खनन व हैंडपंप स्थापना

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की जनप्रिय उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा जी के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन में जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र क्रमांक 22 में अधोसंरचना विकास कार्यों तेजी से हो रहा है।ग्राम पंचायत चरखुरा कला, सराईपतेरा में नाली निर्माण के लिए 7.20 लाख की राशि नवागांव में सीसी रोड चरखुरा कला में 10.40 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण सहित करोड़ों का कार्य पूर्ण या प्रगतिशील हैं।

ग्राम पंचायत डोगरिया कला में अटल सद्भावना भवन सामुदायिक भवन व अन्य कार्यों के लिए 70 लाख से अधिक राशि का विकास कार्य प्रगतिरत है। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए भावना दीदी का समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से कोटि कोटि प्रणाम एवं आभार।


