कवर्धा / सुखताल : घरों से निकल रहा है गंदा पानी सड़क पर. गर्मियों पर भी बरसात जैसा स्थिति.. आने-जाने में समस्या.. शासन से मांग

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: इस भीषण गर्मी ने कहीं तालाब सुखा दिया तो कहीं नदी सुखा दिए। लेकिन आपको हम कवर्धा जिला के सुखताल गांव की बात बता रहे हैं जहां कुछ-कुछ ग्रामीणों द्वारा अपना प्रयोग किए हुए गंदा पानी को सड़कों पर छोड़ रहे हैं जिससे समस्या का सामना पूरे ग्राम वासी कर रहे हैं।
तालाब जैसे तब्दील
इस भीषण गर्मी में नदी तालाब हैंडपंप सूख रहे हैं, लेकिन कुछ कुछ ग्रामीणों ने अपने निजी घरेलू उपयोग किया गंदा पानी को सड़कों पर छोड़ रहे हैं आपको बता दे कि इस भीषण गर्मी होने के बाद भी गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है इससे आप अनुमानित लगा सकते हैं कि गर्मियों में इस तरह भरा हुआ है तो बरसात में कैसा होगा।
आने जाने में समस्या
गंदा पानी की इस तरह जमाव से आने-जाने में ग्राम वासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घरों से उपयोग किए हुए पानी से पैदल चलकर जाने में कीचड़ एवं गंदगी सा महसूस करते हैं।
तबीयत पर पड़ सकती है असर
ज्यादा दिन पानी जमा होने से उस पर विभिन्न प्रकार का बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। सभी स्थानों पर छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं जिसके स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव पड़ने का संभावना।
ग्रामवासियों का शासन प्रशासन से मांग है कि ग्राम में नाली एवं इस समस्या का समाधान करे।


