प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पंडरिया भाजपा मंडल ने किया महामृत्युंजय जप एवं महाआरती व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया..

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा जिला अध्यक्ष कबीरधाम श्री राजेंद्र चंद्रवंशी जी के दिशा निर्देश पर व पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट विधायक दीदी श्रीमती भावना बोहरा जी के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष श्री रवीश सिंह जी के नेतृत्व में आज दिनांक 10 जून दिन बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एवं सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किए।

इस शुभ अवसर पर पंडरिया मंडल द्वारा भगवान शिव मंदिर पुराना बस स्टैंड के पास जोरा मंदिर प्रांगण में महामृत्युंजय जप एवं भगवान भोले बाबा की महा आरती के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा भगवान हनुमान जी के हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
भगवान भोले बाबा एवं हनुमान जी से हम सभी कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एक कुशल प्रशासक भारत को विश्व पटल पर ले जाने वाले हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के लिए उनके दीर्घायु की कामना किये एवं भगवान भोले बाबा से आशीर्वाद लिए।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष श्री रवीश सिंह ,हमारे वरिष्ठ श्री नवल किशोर पांडे ,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कल्याण सिंह जी,श्री चंद्र कुमार सोनी जी,श्री जनक चंद्राकर जी,श्री वीरेंद्र शर्मा जी,श्री विजय जायसवाल जी,मंडल महामंत्री श्री ललित चंद्रवंशी जी, मंडल के इस कार्यक्रम के मंडल संयोजक कुशल संचालन कर्ता श्री पवन कुंभकार जी,मंडल कोषाध्यक्ष श्री हरीश जैन जी,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री भाई अमित चंद्रवंशी जी, थानेश्वर जयसवाल जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष भाई सुमित तिवारी जी,युवा मोर्चा हरि साहू जी,पूरन राजपूत जी,रवि चंद्रवंशी जी,संतोष साहू जी, अमन पाठक जी ,सुनील साहू जी, रामफल यादव जी, महेश चंद्राकर जी,तुलसी धुर्वे जी, नरेंद्र निर्मलकर जी,जनक पात्रे जी, मुन्ना डाहीरे जी ,श्रवण साहू जी, शिवचरित्र सिंह जी , शंकर साहू जी,विश्वनाथ चंद्राकर जी, शैलेंद्र साहू जी, त्रिफला शाहू जी, उपेंद्र चौबे जी,बाबा तिवारी जी, हमारी मातृ शक्तिया श्रीमती प्रभा देवांगन जी,श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी,श्रीमती संगीता हलवाई जी,श्रीमती काजल ठाकुर जी,एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी देव तुल्य कार्यकर्ता बंधु हमारे वरिष्ठ जन की उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ।



