कवर्धा : ठोस अपशिस्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन सभी ग्राम पंचायत करें.. सीईओ जिला पंचायत कबीरधाम

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: दिनांक 11/06/26 को आदरणीय श्री अभिषेक अग्रवाल जिला पंचायत सीईओ कबीरधाम के द्वारा विकासखंड बोड़ला के ग्राम पंचायत *भलपहरी एवं नेउरगांवकला में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे कार्य जैसे:- गोबरधन योजना के अंतर्गत गोबर गैस प्लांट एवं ठोस अपशिस्ट प्रबंधन 2026 के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।

सरपंच, सचिव,पंच एवं ग्राम वासियों को घर-घर कचरा संग्रहण करने, प्रत्येक घर से यूजर चार्ज लेने महिला समूहों को प्रोत्साहन राशि प्रदाय करनें के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया, श्री अभिषेक अग्रवाल ने कहा की स्वच्छ गांव को तभी स्वच्छ बनाया जा सकता है,जब ग्राम में लोगों की भागीदारी होगी और सहभागिता रहेगी, प्रत्येक घर में गीला कचरा, सूखा कचरा, सेनेटरी कचरा एवं विशेष कचरा का निपटान होगा, प्लास्टिक का उपयोग कम करेंगे, ग्राम के सभी नागरिक एवं महिला स्वच्छग्रही की भागीदारी रहेगी।


