कवर्धा : ठोस अपशिस्ट प्रबंधन नियम 2026 की लगातार समीक्षा हो..सीईओ अभिषेक अग्रवाल

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: दिनांक 19/06/2026 को कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत के मार्गदर्शन में ठोस अपशिस्ट प्रबंधन नियम 2026 के विषय पर समीक्षा बैठक जनपद पंचायत बोड़ला मे सचिवों का बैठक आयोजन किया गया ठोस अपशिस्ट प्रबंधन नियम 2026 के विषय पर *श्री संजय सोनी जिला समन्वयक* स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा समय सीमा में कार्य पूर्ण करनें की जानकारी दी गई साथ ही 4 प्रकार के डिब्बा में कचरा को अलग करनें हेतु विशेष रूप से जनजागरूकता अभियान चलाकर , स्वच्छाग्रहियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करनें हेतु निर्देश दिया गया साथ ही स्वच्छग्रही को समय में प्रोत्साहन राशि ,रिक्शा का मरम्मत, ग्राम के दुकानदारों, हॉट बाजार, घरों से यूजर चार्ज लेने,नारा लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक करनें ,ग्रामों में समस्त सार्वजनिक स्थल पर चित्रकारी कार्य करनें,सप्ताह में 02 दिन नियमित रूप से कचरा कलेक्शन करनें हेतु समस्त सचिवों को जानकारी प्रदान किया ।

ग्राम पंचायतों में बल्क वेस्ट जेनरेट करनें वाले होटल, ढाबा, गुड़ फैक्ट्री का चिन्हांकन कर इसके उपचार हेतु विशेष रूप से इस बैठक में जानकारी प्रदान किया गया,ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक एवं ग्राम सभा में ठोस अपशिस्ट प्रबंधन नियम 2026 के बारे में वाचन करनें हेतु समस्त सचिवों को जानकारी दिया गया,साथ ही सभी ग्रामीणजन को ठोस अपशिस्ट प्रबंधन की जानकारी रहने हेतु विशेष अभियान चलाकर जागरूक करनें हेतु जानकारी दी गई…
इसके अलावा ग्रामीण छेत्र में विशेष रूप से अभियान चलाकर डंपिंग स्थलों का चिन्हांकन कर ठोस कचरे का निपटान करनें हेतु भी जानकारी दिया गया,साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण टीम द्वारा गांव-गांव एवं वार्डों में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है…


