भुनेश्वर चंद्राकर राजनांदगांव जिला प्रभारी ओम यदु बेमेतरा जिला किसान मोर्चा सह प्रभारी नियुक्त

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह प्रदेश महामंत्री संगठन सम्मानीय पवन साय व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा सम्मानीय आलोक सिंह ठाकुर की सहमति से 16 जून को किसान मोर्चा प्रदेश के जिले के प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है!
जिसमे कवर्धा जिले को बड़ी जिम्मेदारी मिली है
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर को राजनांदगांव जिले का प्रभारी बनाया गया है। किसानों की बात को मुखर्ता से पूर्वर्ती सरकार में हो या सत्ता सरकार में किसान की चिंता प्राथमिकता से रखने वाले किसान नेता भुनेश्वर चंद्राकर के लिए ये बड़ी जिम्मेदारी है।
वही कवर्धा जिले से किसान मोर्चा जिला बेमेतरा का सह प्रभारी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम यदु को दिया गया है।
खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले के किसान मोर्चा जिला सह प्रभारी के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र मानिकपुरी को दिया गया है। भाजपा संगठन जिला भिलाई के जिला सह प्रभारी के रूप में किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोशन दुबे को सौपा गया है।


