प्रदेश साहू संघ किसान प्रकोष्ठ के सयुंक्त सचिव बड़े दुर्गेश साहू..

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री निरेंद्र साहू जी मार्गदर्शन मे प्रदेश साहू संघ किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चोवाराम साहू जी के द्वारा कबीरधाम जिले के युवा समाजसेवी एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्री दुर्गेश साहू जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
श्री दुर्गेश साहू जी की नियुक्ति से समाज एवं किसान हितों के लिए कार्य करने वाले लोगों में हर्ष का माहौल है। उनकी सामाजिक सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने श्री दुर्गेश साहू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री साहू जी अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए किसानों एवं समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू जी प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू जी प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू जी प्रदेश महामंत्री चित्रलेखा साहू जी एवं किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बड़े भैया चोवा राम साहू जी का बहुत बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त किया.














