नेशनल लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु किया गया बैठक का आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में दिनांक 12 सितम्बर 2026 को मुंगेली जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। नेशनल लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु जिला न्यायालय परिसर मुंगेली के मीटिंग हाॅल में दिनांक 31/07/2026 को दोपहर 02ः00 बजे बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमति गिरिजा देवी मेरावी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष क्स्ै।, श्री राजीव कुमार न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्री राकेश कुमार सोम प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमति जसविन्दर कौर अजमानी मलिक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रभारी सचिव क्स्ै।, श्री दीपक कुमार शर्मा द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, कु. नारायणी कच्छप, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के प्रथम अति. न्यायाधीश, कु. अतनु प्रसाद सिविल जज कनिष्ठ श्रेणी के तृतीय अति. न्यायाधीश उपस्थित रहे। साथ ही साथ लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम मुंगेली की मासिक रिव्यू मीटिंग भी आयोजित की गई जिसमें समस्त लीगल एड डिफेंस कौंसिल उपस्थित रहें।
उक्त बैठक में श्रीमति गिरिजा देवी द्वारा नेशनल लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु आपराधिक, सिविल संबंधी प्रकरण को आपसी राजीनामा के आधार पर निराकृत किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया एवं बैठक में उपस्थित न्यायिक अधिकारीयों को ऐसे आपराधिक राजीनामा योग्य प्रकरण को जिसमें राजीनामा संभव हो को अधिक से अधिक चिन्हांकित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।














