एक राखी सैनिको के नाम के उद्देश्य से देश के सैनिको को भेजे राखिया।बेमेतरा जिला के हजारों छात्राओं की राखियो को समाज सेवक बंधुओ ने सैनिको को सौपा राखी..

TCN TIMES NEWS BEMETRA: विगत 9 वर्षो से बेमेतरा जिला के समाज सेवकों द्वारा देश के सैनिको के लिए क्षेत्र के विद्यालय, महाविद्यालय में पढ़ाई करने वाली बहनो द्वारा लगभग 5000 राखियो को देश के सैनिको तक पहुंचाने का कार्य करते आ रहे है। समाजसेवी बृजेश शर्मा ने बतया की विगत 9 सालो से क्षेत्र के बहनों की राखियो को देश के सैनिको तक हेड क्वाटर व स्पीड पोस्ट के माध्यम से देश के वीर सैनिको तक पहुंचाने का कार्य करते आ रहे है।आगे भी यह कार्य जारी रहेगा, रोहित वर्मा ने बताया की घर मे दादा जी व चाचा आर्मी nsg कमांडो मे थे तो त्यौहारो मे घर नहीं आ पाते थे तो ठीक से राखी जैसे त्यौहार को घर परिवार के साथ नहीं मना पाते थे यह कार्य के माध्यम से बहनों की राखियो को सैनिक भाइयो तक पहुंचाने का कार्य करने का प्रयास है, पोषन निर्मलकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने बताया की आज आजाद देश मे निर्भीक होकर चैन की नीद सो पा रहे है तो देश के सैनिको के रात जागने के कारणों से है देश के सैनिको द्वारा घर परिवार से दूर रह कर देश की रक्षा करते है तो हमारा भी देश के सैनिको के लिए कुछ करने का प्रयास होना चाहिए।

बेमेतरा जिला के विभिन्न स्कूलों जैसे आनंदगाँव विद्यालय, भिंभौरी जनता विद्यालय, शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय भिंभौरी, शासकीय विद्यालय,बेरला कन्या विद्यालय,शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला, सरदा विद्यालय,बारगाव पिपरोडीह विद्यालय, खुडमुड़ा विद्यालय,आदि हाईयर सेकेंडरी स्कूलों द्वारा राखी इकठ्ठा किया गया व देश के वीर सैनिको के लिए राखी भेजा गया । इस कार्य मे चंदन साहू,ताकेश्वर सोनी,पेखन साहू, राजेश वर्मा,मुकेश भौई, योगेश धीवर,राहुल ठाकुर, योनित वर्मा,दुर्गा निर्मलकर, हिमाल्या पाटिल, प्रतीक्षा वर्मा,तेजेश्वर सिन्हा, मनीष साहू , शिवझड़ी सिन्हा,लोमेश सेन, समीर वर्मा,जीतेन्द्र विश्वकर्मा, रामायण साहू, दीपक यदु, लोकेश साहू, ऋषि निर्मलकर, प्रवीण ध्रुवे, दुर्गेश निर्मलकर, लेखु निषाद, भिंभौरी जनता प्राचार्य पैकरा, शासकीय विद्यालय प्राचार्य, आनंदगाँव प्राचार्य गायकवाड, व्याख्याता एमएल साहू, मनोज वर्मा, बीपी बानी, पी,के साहू, ज्ञानेश्वरी देशलहरे,दामनी साहू,मंडले,आदि व क्षेत्र के समस्त विद्यालय, महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्रा इस कार्य मे सहयोगी रहे.।














