व्याख्याता संतोष साहू को मिला राज्यपाल पुरस्कार, तहसील साहू संघ ने दी बधाई..

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: शिक्षक दिवस के अवसर पर लोकभवन के ‘छत्तीसगढ़ मंडपम’ में आयोजित राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में कबीरधाम जिले के उत्कृष्ट व्याख्याता को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल महामहिम रमेन कुमार डेका, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के करकमलों द्वारा कबीरधाम जिले के व्याख्याता संतोष कुमार साहू को ‘राज्यपाल पुरस्कार’ से अलंकृत किया गया।
तहसील साहू संघ पंडरिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई:
इस गौरवमयी उपलब्धि पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष जलेश्वर साहू ने पुष्पगुच्छ , शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अध्यक्ष जलेश्वर साहू ने कहा कि कबीरधाम जिले में साहू समाज में राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले उत्कृष्ठ शिक्षक जिन्होंने अपनी पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ शिशा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य का सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त किया है
व्याख्याता संतोष कुमार साहू का उल्लेखनीय योगदान:
शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर (नया) के व्याख्याता संतोष कुमार साहू का शिक्षा और समाज के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। इनमें 100 प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम, विद्यालय की दर्ज संख्या में लगातार वृद्धि, ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, कमजोर बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षा और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना शामिल है।

इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं कला आधारित शिक्षा, राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों की सहभागिता और विभिन्न सामाजिक कार्यों में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष डॉ जलेश्वर साहू, प्रदेश साहू संघ सलाहकार युवा प्रकोष्ठ घनश्याम साहू, तहसील साहू संघ कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंतराम साहू,कोषाध्यक्ष मोहन साहू, सरपंच प्रतिनिधि जगमोहन साहू, ग्रामीण अध्यक्ष गोकुल साहू, योगेंद्र साहू, उपस्थित थे।










