खपरीकलां में आयोजित हुआ ‘आंगनमिलन’ व ‘पोषण अभियान’, मितानिन मीरा यादव उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
लोरमी खपरीकलां मुंगेली जिला के लोरमी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खपरीकलां में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘आंगन मिलन’ सह ‘पोषण अभियान’ (राष्ट्रीय पोषण माह – 2026) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य व स्वच्छता पर परिचर्चा करना और उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं का सम्मान करना रहा कार्यक्रम के दौरान चिल्फी (केन्द्र क्रमांक 2) की सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मंदाकिनी पाण्डे द्वारा उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए मितानिन दीदी मीरा यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया न्योता भोज और रंगोली प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र
आयोजन के तहत पोषण माह के उपलक्ष्य में विशेष ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय हरी सब्जियाँ, फल, अंकुरित अनाज और पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए गए। साथ ही पोषण और स्वास्थ्य का संदेश देती आकर्षक रंगोली भी बनाई गई विशिष्ट अतिथियों और कार्यकर्ता की उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्या अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत डुमरहा सरपंच आनंद खांडे और खपरीकलां सरपंच श्री मति सोनिया, उपस्थित रहे शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक चंद्राकांता ने भी बच्चों की पोषण और शिक्षा पर अपने विचार साझा किए कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोषी साहू,आषा दिवान , रीना कुंभकार जलेसरी मानिकपुरी,चंपा, नंदनी सोनकर, सुनीता शर्मा कुसुम निषाद कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी माताओं कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने कुपोषण मुक्त समाज बनाने और सही पोषण के संदेश को घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया










