पंडरिया : असली मुद्दा परिसीमन है- संविधान पर सीधा हमला है- इंजी योगेश्वर चन्द्राकर

यह महिला आरक्षण बिल नहीं है ?
TCN TIMES NEWS PANDRIYA: परिसीमन भाजपा द्वारा संसद में तमिलनाडु, दक्षिणी राज्यों और पूर्वोत्तर के प्रतिनिधित्व को कम करने का एक स्पष्ट प्रयास था।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संसद में इसे रोका और भारत की अवधारणा पर इस हमले को विफल कर दिया।
इंडिया अलायंस हमेशा तमिलनाडु और अन्य राज्यो की पहचान की रक्षा करेगा – और भारत की एकता, विविधता और इसे मजबूत बनाने वाली हर आवाज की रक्षा करेगा।
यह महिला आरक्षण बिल नहीं है – इसका महिलाओं से कोई संबंध नहीं।यह बिल OBC विरोधी है,यह बिल SC-ST विरोधी है, यह बिल Anti National है – दक्षिण, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और छोटे राज्यों के खिलाफ है।
हम भारत जोड़ने वाले न किसी का हक़ छिनने देंगे, न देश को बंटने देंगे।“मुश्किल समय में राजनीतिक बयानबाजी को नियंत्रित करने के अलावा, हमारी शासन प्रणाली में इतने बड़े और दूरगामी बदलाव लाने की इस जल्दबाजी का कोई औचित्य नहीं है।
यह प्रक्रिया पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण और अलोकतांत्रिक है। महिलाओं के लिए आरक्षण यहाँ मुद्दा नहीं है। वह तो पहले ही तय हो चुका है। असली मुद्दा परिसीमन है, जो अनौपचारिक रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर बेहद खतरनाक है और संविधान पर सीधा हमला है।”
