कवर्धा एक बार फिर सुर्खियों में: चार खरीदी केंद्रों से हजारों क्विंटल धान का गड़बड़ी, कानून व्यवस्था पर सवाल..

TCN TIMES NEWS KAWARDHA : कबीरधाम एक बार फिर सुर्खियों में। धान खरीदी केंद्रों में एक बार फिर भारी गड़बड़ी देखने को मिल रहा है. खाद्य विभाग द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में हजारों क्विंटल धान की कमी का खुलासा हुआ है।
जिले में 4 खरीदी केंद्रों में धान गायब एवं गड़बड़ी का मामला सामने आया हैं। पंडरिया विकासखंड के बाघा मुड़ा सोसायटी, रमतला और बघर्रा केंद्रों में लगभग पांच हजार क्विंटल धान कम पाया गया है. वहीं मरका सोसायटी में 110 बोरी धान अतिरिक्त मिलने की बात भी सामने आई है, जो रिकॉर्ड में गड़बड़ी की ओर इशारा करता है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी ने प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है.
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि दोषियों से वसूली की जाएगी और आवश्यक होने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी.
