कवर्धा: रफ्तार की कहर ने फिर छिना एक घर की दीपक.. आखिरकार रफ्तार की कहर पर उचित कार्यवाही नहीं.. आए दिन घटना.. कार्यवाही शून्य

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: आए दिन घटनाओं को देखते हुए कानून व्यवस्था पर गहरी सवाल पैदा कर रहा है।जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है.
सड़क हादसा ऐसा था कि एक ही पल भर में एक परिवार की खुशियां छीन लीं. तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.
यह पूरा मामला बोडला थाना क्षेत्र के ग्राम मांदीभाट का है. बोडला तरफ पिकअप गाड़ी जा रहा था. इसी दौरान गांव में सड़क किनारे मौजूद 2 साल का कृष्णा धुर्वे अचानक वाहन की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. और वही पर पड़े रहे।
घटना को देखते आस पास के लोग एकत्रित हो गए, वहां पर उपस्थित ग्रामीण जन बच्चे को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
घटना की सूचना मिलने के बाद बोडला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.


