ग्राम पंचायत महली में शनि जयंती के पावन अवसर पर ब्रह्मदेव मंदिर में हुई शनिदेव मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

ग्राम महली में शनि जयंती के पावन अवसर पर शनि देव की प्राणप्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न हुआ
TCN TIMES NEWS PANDRIYA: सभी धर्म प्रेमी एवं सनातनी भाइयों बहनों को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत महली में स्थित ब्रह्मदेव मंदिर प्रांगण एवं शिव मंदिर परिसर में आज शनि जयंती के सुअवसर पर ग्रामवासियों एवं समिति के सदस्यों के अथक मेहनत एवं परिश्रम से आज दिवस शनिदेव भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की भव्य रूप से की गई। इससे पूर्व मूर्ति की गांव के वरिष्ठ जनों एवं नवयुवकों ने पूरी विधि-विधान से पूजन अर्चन किया । इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कुंडा क्षेत्र के ग्राम महली में शनिवार को शिव मंदिर परिसर में पंडित ओम शर्मा के द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शनि देव महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पश्चात मूर्ति को मंदिर परिसर में लाकर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर हवन यज्ञ भी पूरी विधिविधान से समस्त समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया। पंडित ओम शर्मा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ व अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
बाद में हुए भंडारे में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर ग्राम के एवम ब्रह्मदेव मंदिर के समिति के सदस्यगण जिसमे प्रमुख रूप से अधिवक्ता अवनीश कश्यप, घनश्याम चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, हरि चंद्राकर, चंद्रकांत चंद्राकर, नारायण चंद्राकर, योगेश शर्मा,संजय चंद्राकर, जगराखन साहू, रेखराम साहू,हरेंद्र तिवारी, रोशन साहू, सहित ग्राम के वरिष्ठ जन सहित जनपद सदस्य गजपति साहू, एवं ग्राम पंचायत महली के सरपंच बिसौनी बाई धुर्वे सहित तमाम ग्रामवासियों का उक्त कार्यक्रम में अतुलनीय एवम अहम योग्यदान रहा उक्त कार्यक्रम में ग्रामवासियों सहित आस पास के ग्रामों से आये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।


