उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन.. लोगों को दिया गया विभिन्न जानकारीया

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: समर्पित संस्था का दूरसंचार उपभोक्ताओं के लिये जागरुकता कार्यक्रम बिलासपुर, सामाजिक संस्था समर्पित भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के सहयोग से उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन जिला- कवर्धा के ब्लॉक – बोड़ला के पंचायत भवन खैरबना में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य दूरसंचार उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक व शिक्षित करना था। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में खैरबना पंचायत के सरपंच श्रीमती दिलकनी साहू , उपसरपंच श्री छगन साहू व पंच भगवंता साहू उपस्थित थे।
समर्पित संस्था के अध्यक्ष डाॅ.संदीप शर्मा ने बताया कि टेलीकाम उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुये भारत सरकार के भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण {TRAI} ने राष्ट्रीय स्तर पर एक कंज्यूमर एडवोकेशी ग्रुप का गठन किया है जो कि उपभोक्ताओं की दिक्कतों के निराकरण सहित इस दिशा में शिक्षा व जन-जागरुकता का संचार करेगी, इस ग्रुप में समर्पित संस्था को शामिल किया गया है और इसी के तहत् समर्पित संस्था द्वारा यह जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होनें बताया कि वर्तमान समय में ग्रामीण उपभोक्ता दूरसंचार कंपनियों से ज्यादा त्रस्त है और इन कंपनियों द्वारा उनके अधिकारों का लगातार हनन् किया जा रहा है। इन्हीें बातों को ध्यान में रखते हुये समर्पित संस्था के कार्यकर्ता ग्रामीण अंचलों में उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से इस विषय शिक्षा व जागरुकता का संचार कर रहें। बैंठकों के माध्यम से ग्रामीण उपभोक्ताओं को उनके अधिकार, उनके हितार्थ दूरसंचार की योजनायें, दूरसंचार कंपनियों के प्रलोभन वाले आफ़रो यथार्थ, दूरसंचार कंपनियों की आड में होने वाले फर्जीवाडा से बचने के उपायों सहित मोबाइल के माध्यम से केशलेस खरीदी के फायदे, साथ ही विशेष रुपये से शिकायत निवारण एवं दूरसंचार और प्रसारण क्षेत्र में उपभोक्ता संरक्षण और विकल्प के विषय में जानकारी दी गई।

समर्पित संस्था से मास्टर ट्रेनर श्री हितेश मिश्रा व ज्योति सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के माध्यम से कंज्यूमर आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन करवाकर उपभोक्ताओं की हर शंका का समाधान भी करवाया जाता है, साथ ही साथ टेलीफोन, मोबाईल व डिश टी.वी. कम्पनियों से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण तक पहुॅंचाने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समर्पित संस्था के संस्था समन्वयक श्री पी.एल. खैरवार, निमेष साहू, गीता ध्रुव, पुरुषोत्तम निर्मलकर, संजय कौशिक, शीशम साहू आदि का सराहनीय योगदान रहा। उक्त जानकारी संस्था समन्वयक श्री पी.एल. खैरवार ने दी ।


