नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा: रेड रिबन क्लब’ द्वारा छात्र – छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया

TCN TIMES NEWS KUNDA: नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा में दिनांक 25/05/2026 ,को ‘ रेड रिबन क्लब’ द्वारा महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ऋचा मिश्रा के निर्देशन में हुआ। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा से चिकित्सक डॉ हेमराज सिंह, श्री मोहन गुप्ता एवं सोनिया आजमी का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का हीमोग्लोबिन, सिकलीन, ब्लडप्रेशर एवं शुगर का जॉच कर उचित दवाई का वितरण व परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र – छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक श्री केशव प्रसाद जायसवाल, श्री झगर कुमार साहू, सुश्री गुलाबा धृतलहरे , दिव्या भारती, अनिता देवांगन, माया भास्कर, डॉ कृष्णा कुमार कार्की, विकास जोशी, गुलशन चंद्राकर, जिज्ञासा पात्रे , एवं अंजू रजक, सौरभ धावलकर, व महेश केसरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन केशव प्रसाद जायसवाल ने व आभार प्रदर्शन झगर कुमार साहू ने किया।


