आबकारी विभाग मुंगेली द्वारा
मुंगेली के अम्बेडकर वार्ड मुंगेली में छापेमार कार्यवही 5.40लीटर देसी मंदिरा प्लेन जप्त
जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर मुंगेली श्री कुन्दन कुमार द्वारा दिए गए निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय के कुशल मार्गदर्शन में आबकारी विभाग मुंगेली की कार्यवाही निरंतर जारी है, इसी तारतम्य में आबकारी वृत्त _मुंगेली के आबकारी उप निरक्षक श्री जयसिंह मरकाम के नेतृत्व में गठित जिले की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 03/07/26 दिन शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 07 अम्बेडकर वार्ड थाना मुंगेली में 05.40लीटर देसी मंदिरा प्लेन जपतकर आरोपी रामसिंह खांडेकर/फूलसिंह खांडेकर उम्र 54वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 07अम्बेडकर वार्ड थाना मुंगेली जिला मुंगेली( CG) के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915की गैर जमानती धारा 34(1)( क),34(2) व 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया माननीय न्यायालय निर्देश पर आरोपी को रिमांड पर भेजा जेल
उक्त कार्यवाही में जिले के आबकारी स्टॉप शामिल रहे,














